मेरठ में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, 15 साल का आरोपी हिरासत में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 12 अक्टूबर 2024 (00:50 IST)
Uttar Pradesh Crime News : मेरठ शहर में 15 वर्षीय एक किशोर को 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि डेढ़ साल तक आरोपी किशोर ने उसको डरा-धमकाकर लगातार दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई।
ALSO READ: प्रयागराज में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मौत, अस्‍पताल में चल रहा था इलाज
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मेडिकल कॉलेज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शीलेश यादव ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई।
ALSO READ: UP के गोंडा में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को ही आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आज मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। उन्होंने बताया, पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब वह दो माह की गर्भवती हो गई। हालांकि यादव ने दावा किया कि मेडिकल रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने की पुष्टि नहीं हुई है।
ALSO READ: UP: बलिया में 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि पीड़िता के पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद वे उसे महिला चिकित्सक के पास ले गए तो चिकित्सक ने उसे दो माह की गर्भवती बताया था। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाले आरोपी किशोर ने डेढ़ साल पहले उससे दोस्ती की थी और उसके बाद अपने घर पर बुलाकर दुष्कर्म किया।
ALSO READ: Kolkata : 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या, आरोपी को मिली मौत की सजा, कोर्ट ने बताया दुर्लभतम अपराध
उसने बताया कि विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी और बदनाम करने की बात भी कही। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि डेढ़ साल तक आरोपी किशोर ने उसको डरा-धमकाकर लगातार दुष्कर्म किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी