शहडोल जिले में 2 मालगाड़ियां हुईं बेपटरी, रेल यातायात हुआ बाधित

बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (12:48 IST)
शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बुधवार को 2 मालगाड़ियां पटरी से उतर गईं जिससे बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। बिलासपुर रेल मंडल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने आधिकारिक तौर पर मालगाड़ियों के टकराने की खबरों का खंडन किया। घटना सिंहपुर स्टेशन के पास सुबह 6 बजकर करीब 50 मिनट पर हुई।
 
अधिकारी ने अधिक ब्योरा दिए बिना कहा कि सिग्नल ओवरशूट के कारण मालगाड़ियां पटरी से उतरी। उनके अनुसार इससे बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग बाधित हो गया। सूत्रों ने बताया कि रेल यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं और राहत अभियान चल रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी