मुंबई क्रूज रेव पार्टी मामले में राउरकेला के 2 युवकों को NCB ने किया गिरफ्तार

बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (16:05 IST)
संबलपुर। मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार के दिन सुपरस्टार शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान के साथ क्रूज रेव पार्टी में शामिल लोगों में से राउरकेला के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों युवकों के नाम मनीष राजगरिया और अभिन्न साहू बताए गए हैं। समाचार यह भी है कि इस पार्टी में राउरकेला के कुछ और युवक भी शामिल थे।

ALSO READ: क्या होती है ‘रेव पार्टी, क्‍या है इसका इतिहास और आखि‍र होता क्‍या है इन पार्टीज में?
 
एनसीबी सूत्रानुसार राउरकेला के मनीष राजगरिया के पास से 2.4 ग्राम गांजा भी जब्त किया गया है। यह भी खबर है कि मंगलवार के दिन एनसीबी ने श्रेयस नायर और अब्दुल कादिर शेख के साथ राउरकेला के मनीष और अभिन्न को गिरफ्तार किया।

इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन 2 युवकों की गिरफ्तारी की खबर के बाद समूचे सूबे में इस चर्चा शुरु हो गई है और माना जा रहा है कि इस मामले में ओडिशा के कुछ और लोगों की गिरफ्तारी संभव है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी