नवी मुंबई में 3 मंजिला इमारत ढही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 27 जुलाई 2024 (08:25 IST)
navi mumbai building collapse : नवी मुंबई के शाहबाज गांव में शनिवार तड़के एक 3 मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में कई लोग फंसे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार तड़के लगभग 5 बजे हुआ। दुर्घटनास्थल से 2 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। 
 
इमारत गिरने की खबर से हड़कंप मच गया। मौके पर NDRF, पुलिस, अग्निशमन दल और नगरपालिका के अधिकारी पहुंच गए और रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी