गुजरात में टायर फटने से नदी में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 10 अप्रैल 2024 (23:43 IST)
4 people died after car fell into river in Gujarat : गुजरात के राजकोट जिले में बुधवार की सुबह एक कार टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर भादर नदी में गिर गई, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। धोराजी-जामनगर मार्ग पर भादर नदी पार करते समय कार का टायर फट गया था। सभी नजदीकी गांव में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। मृतक धोराजी शहर के निवासी थे।
ALSO READ: Uttarakhand के टिहरी में यमुना नदी में गिरी कार, 6 लोगों की मौत
नदी पार करते समय कार का टायर फट गया : पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक आरए डोडिया ने बताया कि हादसा धोराजी शहर के नजदीक पुल पर हुआ। उन्होंने बताया कि धोराजी-जामनगर मार्ग पर भादर नदी पार करते समय कार का टायर फट गया और संभव है कि चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया।
ALSO READ: बिहार के सारण में बड़ा हादसा, सरयू नदी में नाव पलटने से 9 डूबे, 2 शव मिले, 7 लापता
धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे : अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हादसे के समय कार चला रहे दिनेश थुम्मर (55), उनकी पत्नी लीलावती थुम्मर (52), बेटी हरदिका (20) और लीलावती की बड़ी बहन संगीता कोयानी (55) के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि मृतक धोराजी शहर के निवासी थे। उन्होंने कहा कि सभी नजदीकी गांव में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।
ALSO READ: साल के पहले दिन झारखंड में भीषण कार हादसा, दुर्घटना में 6 लोगों की मौत
डोडिया ने बताया, कार पुल की कांक्रीट की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। कार में सवार सभी चारों डूब गए क्योंकि कोई समय पर वाहन से निकल नहीं पाया। अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन दल ने शवों को बाहर निकाल लिया है और मामले में जांच की जा रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी