जम्मू शहर में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, 4 की मौत, 14 से ज्यादा झुलसे

सुरेश एस डुग्गर

सोमवार, 14 मार्च 2022 (21:09 IST)
जम्मू। जम्मू-शहर के रेजीडेंसी रोड पर स्थित कबाड़ के गोदाम में एलपीजी सिलेंडर के विस्फोट से आग लग गई। इसमें जानकारी के अनुसार आग से 14 से अधिक लोग झुलसे गए जबकि चार लोगों की हालत काफी गंभीर है। इलाज के दौरान चारों ने दम तोड़ दिया है।
 
पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। आसपास रहने वाले लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला भी दर्ज कर लिया है। घायलों को बख्शी नगर स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
 
 घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेशसिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। आरंभिक जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड में झुलसे सभी घायल पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस घटना के तुरंत बाद जम्मू के डिप्टी कमिश्नर डॉ.  अंशुल गर्ग भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी