Bihar : बांका में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, CM नीतीश ने जताया शोक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (00:44 IST)
Bihar Accident News : बिहार के बांका जिले में तेज रफ्तार एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटीलिटी व्हीकल) ने 6 लोगों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। चालक तुरंत घटनास्थल से भाग गया। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक जताया है।
ALSO READ: इस समय सड़क दुर्घटनाओं में होती है सबसे ज्‍यादा लोगों की मौत, परिवहन विभाग की रिपोर्ट में सामने आए आंकड़े
पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह दुर्घटना फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र में नगरडीह चौराहे के पास शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे हुई। उप संभागीय पुलिस अधिकारी बिपिन बिहारी ने कहा, दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोग पैदल पथ पार कर रहे थे। चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
ALSO READ: कर्नाटक में भीषण सड़क दुर्घटना, मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की मौत
बिहारी ने कहा, स्थानीय निवासियों के अनुसार एसयूवी चालक तुरंत घटनास्थल से भाग गया। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक जताया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी