मुश्किल में आप विधायक मनोज कुमार, सहयोगी गिरफ्तार

बुधवार, 12 अगस्त 2015 (10:58 IST)
नई दिल्ली। कोंडली से आप विधायक मनोज कुमार के निजी सहयोगी दीपक शर्मा को दिल्ली पुलिस ने अवैध वसूली के जुर्म में गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस मामले में मनोज से भी पूछताछ कर सकती है।
 
दीपक पर आरोप है कि वो दिल्ली सरकार के राशन दुकानदारों से 2000 रुपए महीने वसूलता था। इतना ही नहीं मना करने पर वो दुकान सील करने की भी धमकी देता था। 
 
अवैध वसूली से तंग आ कर दुकानदारों ने इसकी शिकायत पुलिस से की और दीपक की पत्नी का स्टिंग ऑपरेशन कर लिया। इसमें दीपक की पत्नी पैसे लेते नजर आ रही हैं। पुलिस उसे आज अदालत में पेश करेगी।
 
उल्लेखनीय है ‍कि जुलाई में ही मनोज कुमार को दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने धोखाधड़ी के मामले जमानत पर रिहा किया है। विधायक पर धोखाधड़ी कर दूसरे के प्लाट को अपना बताकर छ लाख लूटने का आरोप है।

वेबदुनिया पर पढ़ें