Air India Express के विमान को आपात स्थिति में तिरुचिरापल्ली में उतारा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 18 मई 2024 (15:47 IST)
Air India Express : केरल के तिरुवनंतपुरम से लगभग 137 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को तकनीकी खराबी के कारण आपात स्थिति में यहां उतार लिया गया। हवाई अड्डे के सूत्रों ने तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) में यह जानकारी दी।

ALSO READ: Air India Express मामले में DGCA से जानकारी मांगेगा श्रम विभाग
 
सूत्रों ने कहा कि विमान में उड़ान के दौरान खराबी आई जिसके बाद इसे सुरक्षित रूप से यहां उतारा गया। सूत्रों ने बताया कि सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाल लिया गया है और तकनीकी दल खराबी की जांच कर रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख