अक्षय कुमार बने भारतीय नागरिक, कहा- दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी

Webdunia
मंगलवार, 15 अगस्त 2023 (18:14 IST)
Akshay Kumar citizenship News : अभिनेता अक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने प्रशंसकों के साथ एक जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह एक बार फिर से भारतीय नागरिक बन गए हैं।

कनाडा की नागरिकता को लेकर अक्सर आलोचना का शिकार बनने वाले अक्षय कुमार ने एक्स पर अपने भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र की एक तस्वीर साझा की।

55 वर्षीय अभिनेता ने कहा, 'दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।'

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख