वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे, सड़क चलते युवक पर गिरा बिल्डिंग का हिस्सा

गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (13:40 IST)
जयपुर। घटना राजस्थान के भरतपुर की है। वीडियो देखकर ही रौंगटे खड़े हो जाएंगे। सड़क पर बेफिक्री से जा रहे युवकों ने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी कि उनके एक साथी पर निर्माणाधीन बिल्डिंग का टुकड़ा गिर जाएगा। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 
दरअसल, भरतपुर में दो युवक एक बाजार से गुजर रहे थे। तभी अचानक एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का पिलर टूटकर एक युवक के ऊपर आ गिरा। युवक घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। यह वीडियो एएनआई ने ट्‍वीट किया है। 
 

#WATCH | An under-construction pillar in a market in Rajasthan's Bharatpur, collapses on a pedestrian passing by from below (16.12.2020) pic.twitter.com/N4knEBRU65

— ANI (@ANI) December 17, 2020
‍वीडियो को देखें तो पता चलता है कि कुछ सेकंड का ही फर्क था अन्यथा दूसरा युवक भी हादसे का शिकार हो जाता। पुलिस ने बताया कि एक दुकान में निर्माण कार्य चल रहा था। उसी का कुछ हिस्सा युवक पर गिर पड़ा। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी