Andhra Police ने रेड कार्पेट बिछाकर 200 करोड़ रुपए के गांजे में लगाई आग, देखें वीडियो

रविवार, 13 फ़रवरी 2022 (17:40 IST)
विशाखापट्टनम। आंध्रप्रदेश पुलिस ने शनिवार को 200 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के 2 लाख किलोग्राम गांजा को जलाकर नष्ट कर दिया।
 
आंध्रप्रदेश पुलिस ने कहा कि राज्य के तटीय जिलों में पिछले कुछ वर्षों में मादक पदार्थ जब्त किया गया था।
 
आंध्रप्रदेश पुलिस ने गांजा जलाने की ऐतिहासिक आयोजन का एक वीडियो भी ट्वीट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि गांजे के एक ढेर को पुलिस के अधिकारी बड़ी भव्यता से आग लगा रहे हैं। इसके लिए गांजे के ढेर तक पहुंचने के लिए रेड कारपेट बिछाई गई है। 
वीडियो में दिख रहा है कि एक खुले मैदान में गांजे के कई ढेर बनाए गए हैं। सभी पर लकड़ियां रखी गई हैं ताकि उसे आग लगाया जा सके। 
 
पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में वहां मौजूद हैं, जो इस प्रक्रिया को पूर्ण किया। फिर उस ढेर को आग लगाई जाती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी