BJP की जयपुर बैठक में मध्यप्रदेश बूथ विस्तारक योजना की तारीफ, वीडी शर्मा ने संगठन के कामकाज की रखी रिपोर्ट

विकास सिंह

शुक्रवार, 20 मई 2022 (22:39 IST)
भोपाल। जयपुर में भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में मध्यप्रदेश भाजपा संगठन के कामकाज की सराहना की गई है। बूथ‌ स्तर पर संगठन को विस्तार देने और मजबूत करने के लिए चलाई गई बूथ विस्तारक ‌योजना की सराहना करने के साथ‌ तारीफ भी की गई।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के दूसरे दिन मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश संगठन के वर्षभर हुए कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अवगत कराया।

बैठक में उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाए जाने और बूथ विस्तारक योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर समितियों का गठन किया गया है। साथ ही संगठन ऐप के माध्यम से बूथ का डिजिटलाइजेशन किया गया है।

बूथ के सभी पदाधिकारियों का डाटा संगठन ऐप पर उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 95 प्रतिशत बूथ डिजिटल हो चुके हैं। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश संगठन द्वारा चलाए गए बूथ विस्तारक अभियान की जमकर तारीफ की।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी