असम में बाढ़ का कहर, 22 जिलों में 7.2 लाख से ज्यादा प्रभावित, 1 लाख हेक्टेयर फसल नष्ट

Webdunia
रविवार, 22 मई 2022 (21:44 IST)
गुवाहाटी। असम में रविवार को बाढ़ की स्थिति और बदतर हो गई। पिछले 24 घंटों में 2 बच्चों समेत 6 और लोगों की मौत हो गई। वहीं 22 जिलों में सैलाब के कारण 7.2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। राज्य में 1,00,732 हेक्टेयर से अधिक फसल प्रभावित हुई है।
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, नगांव जिले के कामपुर राजस्व क्षेत्र में 4 लोग पानी में डूब गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि होजाई जिले के डूबोका में एक शख्स की और कछार जिले के सिल्चर में एक बच्चे की बाढ़ के कारण मृत्यु हो गई। राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।
 
सेना, असम राइफल्स, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला प्रशासन के साथ राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। कई स्थानों पर ब्रह्मपुत्र, कोपिली और दिसांग नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख