भाजपा नेता ने आदिवासी महिला पर किए दिल दहला देने वाले अत्याचार, राज्यपाल का DGP से सवाल

बुधवार, 31 अगस्त 2022 (07:28 IST)
रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने पुलिस महानिदेशक (DGP) नीरज सिन्हा से पूछा कि आदिवासी महिला को प्रताड़ित करने वाली भाजपा से निलंबित नेता सीमा पात्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
 
भाजपा ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की पत्नी पात्रा को निलंबित कर दिया है। इससे पहले एक वीडियो में पीड़िता सुनीता अपनी आपबीती सुना रही थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
 
सीमा पात्रा पर आरोप है कि उसने एक विकलांग आदिवासी लड़की को अपने घर में बंधक बनाकर रखा था और 8 सालों से लगातार अत्याचार कर रही थीं। मीडिया खबरों के अनुसार, सीमा ने बेटे आयुष्मान ने ही इस आदिवासी लड़की मदद की।
 
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनके कई दांत टूटे हुए हैं और वो बैठने की भी स्थिति में नहीं हैं। वह रो-रोकर अपने दर्द बयां कर रही हैं। उसने कहा कि उनसे जीभ से फर्श की सफाई कराई गई, पेशाब चटाया गया और रॉड से उसके दांत तोड़े गए थे।
 
राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बैस ने रांची के अशोक नगर में रोड नंबर 1 निवासी पात्रा द्वारा अमानवीय तरीके से सुनीता को प्रताड़ित किए जाने की खबर का संज्ञान लिया है।
 
राज्यपाल ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक से पूछा है कि पुलिस द्वारा अब तक दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। राज्यपाल ने पुलिस की ढिलाई पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की है।
 
हालांकि सीमा ने कहा है कि उसने सुनीता के साथ ऐसा कुछ नहीं किया और उनका बेटा आयुष्मान मानसिक तौर पर बीमार है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी