हमीरपुर में हादसा, शादी के भोज में फटा गैस सिलेंडर, 22 झुलसे

गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (15:57 IST)
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के लींगा गांव में शादी के भोज के दौरान खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। इस हादसे में 22 लोग झुलस गए। इसमें से 8 लोगों की हालत गंभीर बनाई जा रही है।
 
बताया जा रहा है कि लींगा गांव निवासी अर्जुन अहिरवार के पुत्र हेमराज की गुरुवार को छतरपुर जिले के गढ़ी मलेहरा बारात जानी थी। बुधवार रात घर पर प्रीतिभोज चल रहा था। रसोइए खाना पका रहे थे कि गैस सिलेंडर खत्म हो गया। इस पर तुरंत गैस सिलेंडर बदल दिया गया। जैसे ही भट्टी में आग लगाई अचानक लीकेज सिलेंडर ने आग पकड़ ली।
 
हादसे से हड़कंप मच गया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 8 को झांसी मेडीकल कॉलेज रैफर किया गया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी