BMC Budget : बीएमसी ने 52,619 करोड़ रुपए का बजट पेश किया

शनिवार, 4 फ़रवरी 2023 (12:33 IST)
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शनिवार को 52,619.07 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बार पेश किया गया बजट 2022-23 के मुकाबले 14.52 प्रतिशत अधिक है। यह बजट बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल के समक्ष पेश किया गया, जो स्थानीय निकाय के राज्य द्वारा नियुक्त प्रशासक हैं।
 
बजट दस्तावेजों के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित इस बजट में 52,619.07 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है, जो 2022-23 के बजटीय अनुमान 45,949.21 करोड़ रुपए से 14.52 प्रतिशत अधिक है। यह 1985 के बाद पहली बार है, जब देश के सबसे अमीर नगर निकाय के प्रशासन ने किसी प्रशासक के समक्ष बजट पेश किया है, क्योंकि उसके पार्षदों का 5 साल का कार्यकाल 7 मार्च 2022 को समाप्त हो चुका है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी