मिस्टर इंडिया रहे मनोज पाटिल ने की आत्महत्या की कोशिश, सुसाइड नोट में साहिल खान पर लगाए गंभीर आरोप

गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (12:44 IST)
मुंबई। बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने मुंबई में आत्महत्या की कोशिश की। वे मिस्टर इंडिया रह चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज पाटिल ने एक सुसाइड नोट लिखकर अभिनेता साहिल खान पर बड़े-बड़े आरोप लगाए हैं तथा कहा कि वे साइबर बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान करते हैं। मनोज को मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ALSO READ: राष्ट्रपति कोविंद का हिमाचल प्रदेश का दौरा, स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह में भाग लेंगे
वे फिलहाल कूपर अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। मनोज ने गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मनोज पाटिल ने बुधवार की रात आत्महत्या कर जान देने की कोशिश की तथा उन्होंने साहिल खान पर पिछले कई दिनों से परेशान करने का आरोप लगाया है। (फोटो सौजन्य : इंस्टाग्राम)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी