महाराष्‍ट्र के वसई में बायलर फटा, 3 लोगों की मौत, 8 घायल

बुधवार, 28 सितम्बर 2022 (17:41 IST)
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में आज एक फैक्टरी में हाइड्रोजन गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लगने की घटना में कम से कम 3 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

खबरों के अनुसार, घटना दोपहर करीब 3 बजे मुंबई से सटे वसई में एक फैक्टरी में हुई। जहां बायलर फटने से आग लग गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई, जबकि 8 लोग रूप से घायल हुए हैं।

बुरी तरह झुलस जाने के चलते मृतक मजदूरों  की पहचान नहीं हो सकी है। गंभीर रूप से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद मौके पर दमकल और पुलिस की टीम मौजूद है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी