भारत पाक सीमा पर वाहन पलटने से BSF जवान की मौत

शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (11:45 IST)
जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में भारत पाक सीमा पर बीएसएफ का एक वाहन पलट गया है। इससे इस हादसे में 1 जवान की मौत हो गई जबकि 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में हुई है तथा वहां वाहन पलटा है। यह फायरिंग रेंज भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित है।

ALSO READ: मोदी सरकार ने दिखाया कि भारत की सीमाओं, जवानों को कोई हल्के में नहीं ले सकता : अमित शाह
 
गाड़ी में 3 जवान सवार थे। हादसे के बाद तीनों को रामगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने 1 जवान को मृत घोषित कर दिया जबकि 2 अन्य जवानों को गंभीर रूप से घायल बताया गया है। दोनों का इलाज जारी है। ये तीनों जवान 50वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के हैं। मृत जवान का नाम वीरेन्द्र कुमार सिंह बताया जा रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी