मुंबई में बिल्डिंग गिरने से हड़कंप, 9 को बचाया

मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (12:05 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार की सुबह एक बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 9 लोगों को बचा लिया गया है।
 
यह हादसा एंटॉप हिल इलाके में हुआ। बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

A house collapsed in Antop Hill area of Mumbai. Nine persons rescued and shifted to a hospital: Mumbai Fire Brigade pic.twitter.com/Q1rY6TEt6l

— ANI (@ANI) November 9, 2021
अधिकारी ने कहा कि मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां, एक बचाव वैन और अन्य उपकरण भेजे गए।घटनास्थल पर पुलिस और अन्य कर्मी भी पहुंचे। घायलों को पास के सियोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो स्थानीय निकाय द्वारा संचालित है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी