बिहार में नोट लूटने के लिए नहर में कूदे लोग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Webdunia
रविवार, 7 मई 2023 (12:24 IST)
Bihar news : बिहार के सासाराम में लोग उस समय हैरान रह गए जब उन्हें मुरादाबाद नहर में नोट के बंडल दिखाई दिए। देखते ही देखते इन नोटो को लूटने की होड़ मच गई और बड़ी संख्‍या में लोग इन्हें लेने के लिए नाले में कूद पड़े। बताया जा रहा है कि अधिकांश नोट 10 और 100 रुपए के हैं। नोटों की लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सुबह-सुबह लोगों ने नोट के बंडल पानी में तैरते देखे। कुछ लोग पानी में उतर कर नोट का बंडल लूटने लगे। इन्हें देख अन्य लोग भी पानी में उतर गए। देखते ही देखते नोट लूटने के लिए होड़ मच गई। कोई नोट निकाल रहा था तो कोई इन्हें सुखाने का प्रयास कर रहा था।
 
नोटो की हालत देखकर कहा जा रहा है कि ये नोट लंबे समय से नहर में रहे होंगे। वीडियो वायरल होने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि नहर में आखिर रुपए के इतने बंडल कहां से आए? इसे किसने और क्यों यहां पर फेंका। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख