टीवी अभिनेत्री ने कैब चालक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (12:23 IST)
कोलकाता। कोलकाता में एक अभिनेत्री ने ऐप आधारित कैब सेवा के एक चालक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने मंगलवार रात को 100 नंबर पर फोन करके कोलकाता पुलिस से इस संबंध में शिकायत की थी।
ALSO READ: वर्कप्लेस पर उत्पीड़न पर खुलकर बोलीं सनी लियोनी, वायरल हुआ वीडियो
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री का आरोप है कि वे जैसे ही कैब में बैठीं, चालक ने ऐप के जरिए यात्रा रद्द कर दी और वाहन को तेजी से चलाने लगा।

अभिनेत्री ने उसे कई बार वाहन को रोकने के लिए कहा लेकिन उसने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि हमने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी