CBI के शिकंजे में अनिल देशमुख का वकील, जानिए क्यों हुई गिरफ्तारी...

Webdunia
गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (11:29 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के वकील आनंद डागा को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि वकील पर देशमुख के खिलाफ जारी जांच को बाधित करने का आरोप है।
 
अधिकारियों ने बताया कि डागा को मुंबई से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है जहां उन्हें यथोचित अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
 
 
उल्लेखनीय है कि देशमुख को कथित तौर पर क्लीन चिट देने संबंधी प्राथमिक जांच की रिपोर्ट शनिवार रात लीक हो गई थी। इस मामले में सीबीआई ने अनिल डागा और अभिषेक तिवारी पर मामला दर्ज किया था।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख