chhath puja 2021 : छठ का त्योहार, कई राज्यों ने 10 नवंबर को किया छुट्टी का ऐलान

मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (17:27 IST)
छठ त्योहार को देखते हुए उत्तरप्रदेश-बिहार समेत कई राज्यों में अवकाश घोषित किया गया है। दिल्ली सरकार ने इस साल 10 नवंबर को छठ महापर्व को लेकर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। बिहार में भी छठ पूजा की 10 नवंबर को ही छुट्टी होगी। 
 
उत्तराखंड सरकार ने छठ पर्व के मौके पर 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। नहाय खाय से शुरू होने वाली छठ पूजा इस साल 8 नवंबर से शुरू हो चुकी है और यह 11 नवंबर तक चलेगी। उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि यह पर्व पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी