छठ की खुशी गम में बदली, 4 बच्चों की डूबने से मौत

मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (16:17 IST)
गिरिडीह में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह गांव में छठ का उत्सव गम में बदल गया जब उसरी नदी में 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
 
खरना के मौके पर महिलाओं के साथ बच्चे स्नान करने नदी में गए थे। मीडिया खबरों के मुताबिक सभी की उम्र 10 साल से कम बताई जा रही है। नदी में पानी काफी था और इन बच्चों को गहराई का अंदाजा नहीं लगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी