कांग्रेस ने गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले विश्वेंद्र व शर्मा का निलंबन रद्द किया

गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (16:56 IST)
जयपुर। कांग्रेस ने गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले विधायक विश्वेंद्र सिंह तथा भंवरलाल शर्मा का निलंबन गुरुवार को रद्द कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
ALSO READ: गहलोत बोले, विधायकों की शिकायतें दूर की जाएंगी, पार्टी पूरे 5 साल राज करेगी
कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस के संगठन महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेन्द्र सिंह के कांग्रेस पार्टी से निलंबन को वापस ले लिया है। इससे पहले पांडे ने ट्वीट कर कहा कि व्यापक विचार-विमर्श के बाद इन दोनों विधायकों का निलंबन रद्द किया गया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी