छत्तीसगढ़ में जन्मा 3 आंख वाला बछड़ा, नाक और पूंछ की बनावट देख लोग हैरान

Webdunia
रविवार, 16 जनवरी 2022 (10:48 IST)
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के गंडई गांव में एक जर्सी गाय ने तीन आंखों वाले बछड़े को जन्म दिया है। इस अद्भुत बछड़े को देखने बड़ी संख्या में लोग गांव में जुट रहे हैं।
 
बछड़े की तीन आंखे हैं। इनमें से एक आंख सिर के बीच में है। बताया जा रहा है कि इसके नाक में 2 की जगह 4 छिद्र हैं। साथ ही पूंछ जटा नुमा है।
 
मकर संक्रांति पर 14 जनवरी की शाम करीब 7 बजे गाय ने बछड़े को जन्म दिया। कई लोग बछड़े की पूजा कर रहे हैं और पैसों भी चढ़ा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख