नवरात्रि में दोमुंह वाले विचित्र बछड़े का जन्म, 'अवतार' मान पूजा भी शुरू हो गई...

बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (13:00 IST)
भुवनेश्वर। हालांकि भारत में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। दरअसल, ओडिशा के नबरंगपुर जिले में गाय ने 2 मुंह वाले विचित्र बछड़े को जन्म दिया है। इस बछड़े की लोगों ने देवी दुर्गा का 'अवतार' मानकर पूजा भी शुरू कर दी।  
 
नबरंगपुर जिले के कुमुली पंचायत के अंतर्गत बीजापुर गांव के धनीराम की गाय ने इस विचित्र बछड़े को जन्म दिया है। इस बछड़े के दो मुंह एवं 3 आंखें हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस बछड़े के जन्म की जानकारी के आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गई और लोगों ने इसे अवतार मानकर पूजा शुरू कर दी। 
बताया जा रहा है कि चूंकि इस बछड़े का जन्म नवरात्रि के दौरान जन्म हुआ है, इसलिए इसे देवी का अवतार मानकर इसकी लोग पूजा कर रहे हैं। किसान धनीराम ने ये यह गाय दो साल पहले ही खरीदी थी। रिपोर्ट्‍स के मुताबिक धनीराम ने बताया कि बछड़े को गाय का दूध पीने में काफी दिक्कत होती है। अत: उसे बाहर का दूध खरीदकर पिलाते हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी