गाय ने की बाइक की सवारी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (11:41 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक गाय बाइक की सवारी करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- पहली बार बाइक पर सवार है गाय, जरूर देखें।
 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स बाइक पर पीछे की सीट पर एक गाय को बैठाकर ले जा रहा है। गाय के चारों पैर सीट पर मुुुड़े हुए और रस्सी से बांध दिए गए हैं। गाय भी बड़े आराम से सीट पर बैठी है और उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो वो भी बाइक राइड का मज़ा ले रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी