भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे बसपा से निलंबित सांसद दानिश अली

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (05:00 IST)
Danish Ali will join India Jodo Nyay Yatra : बहुजन समाज पार्टी (BSP) से निलंबित लोकसभा सदस्य दानिश अली ने गुरुवार को कहा कि वह 24 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र अमरोहा में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होंगे। अली ने कहा, अमरोहा की जनता हमेशा देश को जोड़ने वाली शक्तियों के साथ खड़ी रही है और आपकी यात्रा को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
ALSO READ: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में क्या राहुल गांधी कांग्रेस और I.N.D.I.A गठबंधन के साथ कर पाए न्याय?
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, मेरे संसदीय क्षेत्र में 24 फ़रवरी को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर निकले राहुल गांधी जी का हार्दिक स्वागत है। अमरोहा की जनता हमेशा देश को जोड़ने वाली शक्तियों के साथ खड़ी रही है और आपकी यात्रा को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
ALSO READ: दानिश अली BSP से सस्पेंड, जानिए मायावती ने पार्टी से क्यों किया निलंबित
दानिश अली ऐसे समय इस यात्रा में एक बार फिर शामिल होने जा रहे हैं जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे में अमरोहा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई है। वह गत 14 जनवरी को मणिपुर में इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर भी इसका हिस्सा बने थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी