रोते हुए दिल्ली यातायात पुलिस के जवान ने लगाई मदद की गुहार, वीडियो वायरल

Webdunia
बुधवार, 5 जून 2019 (08:33 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सीमापुरी में तैनात दिल्ली यातायात पुलिस के एक जवान का 'रोते' हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
 
वीडियो में सिपाही ने मदद की गुहार लगाते हुए कहा, 'मैं पहले से ही बहुत परेशान हूं। ड्यूटी पर होने के बावजूद मेरे वरिष्ठ अधिकारी मुझे अनुपस्थित दिखा रहे हैं। वे बहुत ताकतवर हैं।'
 
सिपाही ने यह भी दावा किया कि उसे परेशान करने वालों में एसीपी स्तर का अधिकारी भी शामिल है। हालांकि, उसने कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी ने उनका समर्थन किया है। जवान ने दिल्ली पुलिस से उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख