खौफनाक, जोमैटो के डिलिवरी बॉय को कुत्ते ने प्राइवेट पार्ट पर काटा

शुक्रवार, 9 सितम्बर 2022 (16:05 IST)
नवी मुंबई। महाराष्ट्र के पनवेल में एक दिल दहला देने वाले घटना क्रम में बिल्डिंग में सामान देने गए जोमैटो के डिलिवरी बॉय के प्राइवेट पार्ट को लिफ्ट से बाहर निकलते ही कुत्ते ने काट लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
वायरल वीडियो में कुत्तों को डिलिवरी बॉय के प्रायवेट पार्ट को काटते हुए देखा जा सकता है। इसमें युवक दर्द से कराह रहा है और उसकी पेंट पर खून भी दिखाई दे रहा है। 
 
शुभांकट मिश्रा ने घटना का वीडियो ट्वीट कर लिखा, 'जोमैटो के डिलिवरी बॉय को लिफ्ट से बाहर निकलते ही कुत्ते ने ‘प्राइवेट पार्ट’ पर काट लिया गया। यह घटना आपको डरा सकती है। इस घटना के बाद कहना ग़लत नहीं होगा कि आवारा कुत्ते और पालतू कुत्ते दोनों समान रूप से खतरनाक हो सकते हैं। घटना पनवेल, नवी मुंबई की बताई जा रही है।'
 

Zomato के इस Delivery Boy को लिफ्ट से बाहर निकलते ही कुत्ते ने ‘प्राइवेट पार्ट’ पर काट लिया गया।

यह घटना आपको डरा सकती है। इस घटना के बाद कहना ग़लत नहीं होगा कि आवारा कुत्ते और पालतू कुत्ते दोनों समान रूप से खतरनाक हो सकते हैं।

घटना पनवेल, नवी मुंबई की बताई जा रही है। pic.twitter.com/DphHpZZeDO

— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) September 9, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी