नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की एक बस में एक व्यक्ति द्वारा एक महिला के सामने अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने का मामला सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जा रहा है जिसमें बस का मार्शल यह दावा कर रहा है।
क्लिप में जाकिर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह बिहार का रहने वाला है, उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी इलाके में रहता है और काम करने के लिए विजय विहार आया था। इसके बाद मार्शल ने कहा कि मैंने पुलिस को सूचित कर दिया है और आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाएगा। हालांकि पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया।