कलबुर्गी (कर्नाटक)। मुंबई जा रही दुरंतो एक्सप्रेस के 9 डिब्बे कर्नाटक के कलबुर्गी के निकट पटरी से उतर जाने से कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने दुर्घटना पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, मैं दुरंतो हादसे से काफी दु:खी हूं। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। चिकित्सकीय राहत एवं अन्य मदद तत्काल भेज दी गई है। रेल बोर्ड के अध्यक्ष से घटनास्थल पर रवाना होने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और चिकित्सकीय दल उनका उपचार कर रहा है। घायलों और मृतकों के संतापग्रस्त परिवारों को अनुग्रह राशि दी जाएगी।
हेल्पलाइन नंबर गुलबर्गा 0847-2255066/2255067, सिकंदराबाद 040-27700968, सोलपुर 0217-2313331, छत्रपति शिवाजी स्टेशन 022-22694040, लोकमान्य तिलक Terminus 022-25280005, और कल्याण 0251-2311499.