बंगाल के दुर्गापुर में आया 4.1 तीव्रता का भूकंप, किसी भी प्रकार की क्षति नहीं

बुधवार, 26 अगस्त 2020 (12:12 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में बुधवार सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।  अधिकारियों ने बताया कि भूकंप औद्योगिक शहर और इसके आसपास के इलाकों में महसूस किया गया।
ALSO READ: भूकंप के 2 शक्तिशाली झटकों से थर्राया इंडोनेशिया, सुनामी की चेतावनी नहीं
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इस भूकंप का केंद्र दुर्गापुर से 110 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तरपूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप सुबह 7 बजकर 54 मिनट पर आया।  पुलिस ने बताया कि अब तक क्षेत्र में किसी भी तरह की क्षति की खबर नहीं मिली है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी