भारत-म्यांमार सीमा पर भूकंप, मिजोरम और कोलकाता में लगे झटके

शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (08:05 IST)
नई दिल्ली। मिजोरम के थेनजोल में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
 
भारत म्यांमार सीमा पर आज सुबह 5:15 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। असम और त्रिपुरा तक भूकंप के झटकों को महसूस किया गया।
 
यूरोपियन मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के चटगांव से 174 किलोमीटर पूर्व में था। भूकंप मिजोरम के थेनजोल से 73 किमी दक्षिण पूर्व में आया था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी