गुजरात के सूरत में 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, जानमाल का नुकसान नहीं

Webdunia
शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (12:06 IST)
सूरत (गुजरात)। गुजरात के सूरत में शनिवार तड़के 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। संस्थान ने बताया कि भूकंप तड़के करीब 4 बजकर 35 मिनट पर आया और इसका केंद्र दक्षिण गुजरात में सूरत से 29 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था।
ALSO READ: बार-बार भूकंप : यानी पृथ्वी मनुष्य से खुश नहीं है!
जिला प्रशासन ने बताया कि भूकंप से जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। आईएसआर ने बताया कि भूकंप 15 किलोमीटर की गहराई पर था और इसके झटके सूरत शहर तथा आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख