अरुणाचल प्रदेश के सियांग नदी के बेसिन में अलर्ट जारी, कृत्रिम झील के निर्माण से बाढ़ की आशंका

Webdunia
शनिवार, 8 अगस्त 2020 (14:42 IST)
ईटानगर। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा एक रिपोर्ट में तिब्बत में यिगोंग सो नदी पर एक कृत्रिम झील के निर्माण की जानकारी दिए जाने के बाद अरुणाचल प्रदेश में सियांग नदी बेसिन के आसपास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: बिहार में बाढ़ से तबाही, 16 जिलों की 69.03 लाख आबादी प्रभावित, 21 लोगों की मौत
अरुणाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन के निदेशक अतुल तायेंग ने सियांग, ऊपरी सियांग, पूर्वी सियांग और पश्चिम सियांग के उपायुक्तों को लिखे एक पत्र में झील में दरार पड़ने के कारण बाढ़ आने की आशंका के मद्देनजर सतर्क रहने और किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार रहने के लिए कहा है।

हालांकि तायेंग ने अपने पत्र में कहा है कि पिछले वर्षों की स्थिति का आकलन करने पर लगता है कि बाढ़ आने की संभावना नगण्य है। (भाषा) (सांकेतिक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख