रामनवमी पर आंध्रप्रदेश के वेणुगोपाल मंदिर में लगी भीषण आग

गुरुवार, 30 मार्च 2023 (14:06 IST)
पश्चिम गोदावरी। आंध्रप्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में स्थित वेणुगोपाल मंदिर में गुरुवार को भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे के समय में राम नवमी का उत्सव मनाया जा रहा था।
 
बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। देखते ही देखते आग ने पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।  

#WATCH आंध्र प्रदेश: पश्चिमी गोदावरी के वेणुगोपाला स्वामी मंदिर में राम नवमी के उत्सव के दौरान आग लग गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/fVgVSrtRc3

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2023

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी