तिरंगे को बचाने के लिए आग में कूद गया फायरकर्मी, वीडियो देख लोग कर रहे हैं सलाम

Webdunia
शनिवार, 21 जनवरी 2023 (20:11 IST)
देश की आन और शान राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। तिरंगे की शान बचाने के लिए हर देशवासी इसके लिए अपनी जान जोखिम में डालने को भी तैयार रहता है। कुछ ऐसा ही किया है हरियाणा के पानीपत जिले के अग्निशमन विभाग में तैनात जींद के भटनागर कॉलोनी निवासी फायरमैन सुनील मेहला ने। 
 
इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इनकी देशभक्ति और जज्बे को देखकर हर कोई इनको सलाम कर रहा है। शहर के भरत नगर स्थित कताई मिल में मंगलवार को आग लग गई। आग के बीच मिल के मेन गेट की छत पर तिरंगा लहरा रहा था। 
<

तिरंगे के लिए जान पर खेल जाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. हरियाणा के पानीपत में दमकल विभाग के फायरमैन ने कुछ इस तरह आग के बीच से तिरंगे को निकाला...
वीडियो: कमल सैनी, बीबीसी के लिए pic.twitter.com/I3unK9J57H

— BBC News Hindi (@BBCHindi) January 20, 2023 >
सुनील की नजर जैसे ही तिरंगे पर पड़ी, उन्होंने उसे बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। कुछ ही देर में तिरंगे को सकुशल नीचे उतार लिया गया और सम्मान के साथ बगल की फैक्टरी में रख दिया गया।