Rajasthan में दिल दहला देने वाली घटना, 5 लोगों की डंपर से कुचलकर हत्या

रविवार, 24 मार्च 2024 (12:33 IST)
Five people crushed to death by dumper in Jhalawar : राजस्थान के झालावाड़ जिले में पगारिया इलाके में किसी विवाद को लेकर कथित तौर पर डंपर से कुचलकर 2 भाइयों समेत 5 लोगों की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर रात हुई और मामले के 2 आरोपी अपराध को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
ALSO READ: UP : बदायूं में दो सगे भाइयों की हत्या, मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, शहर में बवाल
हत्या के आरोपी फरार : पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कथित घटना शनिवार देर रात हुई और मामले के दो आरोपी अपराध को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
 
मृतकों में 2 सगे भाई : पीड़ितों की पहचान बिन्नायगा फांटा गांव के रहने वाले भरत सिंह (22) धीरज सिंह (20), तूफान सिंह (33), गोवर्धन सिंह (28) और बालू सिंह (20) के रूप में की गई है। भरत और धीरज भाई हैं। पगारिया के थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि विवाद का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी