राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह भाजपा में शामिल

शनिवार, 16 मार्च 2024 (23:45 IST)
Former Congress MP Dr Karan Singh joins BJP : राजस्थान के अलवर से कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव शनिवार को जयपुर में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। यादव के साथ कई अन्य कांग्रेस नेता भी भाजपा में शामिल हुए।
 
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अलवर सीट से कांग्रेस द्वारा टिकट काटे जाने के बाद यादव ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने टिकट काटे जाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भंवर जितेंद्र सिंह को जिम्मेदार ठहराया था।
ALSO READ: Lok Sabha Election 2024 Dates: लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून के बीच, मतगणना 4 जून को
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में यादव पार्टी में शामिल हुए। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार, यादव ने पूर्व विधायक सुरेश टांक, रामलाल मेघवाल, परम नवदीप, पुखराज गर्ग, बलवान यादव, व सुशील कंवर पलाड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी