धर्मांतरण विवाद, गिरिराज सिंह ने हाथ जोड़ की विनती, कराया हिंदू महिला का दाह संस्कार

शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (11:14 IST)
बेगुसराय। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने एक महिला के शव का विनती कर हिंदू धर्म के अनुसार दाह संस्कार करवाया। बताया जा रहा है कि महिला हिंदू थी और उसके बच्चों ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया था।
 
महिला की मौत के बाद उसके परिजन जब शव को ईसाई धर्म के अनुसार दफनाने ले जा रहे थे। तभी किसी ने इसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी। बजरंग दल कार्यकर्ता भी तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। 
 
जब परिजन दाह संस्कार के लिए राजी नहीं हुए तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मामले की सूचना दी। इस पर गिरिराज सिंह ने परिजनों से हाथ जोड़कर हिंदू धर्म के अनुसार शव का दाह संस्कार करने की विनती की। 
 

बिहार: ईसाई धर्म अपना चुके परिवार की महिला का हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कराने के लिए गिरिराज सिंह ने परिवार से विनती की, कहा- हिन्दू धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं।pic.twitter.com/fS79vdp6ui

— Utkarsh Kumar Singh (@UtkarshSingh_) February 15, 2020
उन्होंने परिजनों को समझाया कि कुछ लोग हिंदुओं को बरगला कर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं। उन्होंने परिजनों से हाथ जोड़कर सिमरिया स्थित गंगा घाट पर दाह संस्कार करने की विनती की। इसके बाद परिजन दाह संस्कार के लिए मान गए और शव का हिंदू धर्म के अनुसार दाह संस्कार किया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी