दोस्तों के साथ मंदिर जा रही किशोरी से जंगल में दुष्कर्म

मंगलवार, 4 अप्रैल 2023 (19:57 IST)
रामगढ़ (झारखंड)। झारखंड के रामगढ़ जिले में 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार शाम को हुई, जब किशोरी अपने दो दोस्तों के साथ दोपहिया वाहन से रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर जा रही थी।
 
उन्होंने बताया कि दो लोगों ने उसके दोपहिया वाहन को रोका, उसके दोस्तों की पिटाई की और किशोरी को पास के जंगल में ले गए। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि वे मुझे जंगल में ले गए और मेरे साथ बलात्कार किया।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद किशोरी किसी तरह मुख्य सड़क पर पहुंची और पुलिस के एक गश्ती वाहन को रोका।
 
पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने बताया कि हमने दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जो 40 वर्षीय व्यक्ति है। दूसरे व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास जारी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी