UP के गोंडा में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (19:46 IST)
Uttar Pradesh Crime News : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। रास्ते में अकेला देखकर आरोपी ने किशोरी को रोक लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली गरीब परिवार की किशोरी घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है। मामले की जांच जारी है।
ALSO READ: Kolkata : 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या, आरोपी को मिली मौत की सजा, कोर्ट ने बताया दुर्लभतम अपराध
थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बुधवार को बताया कि शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली गरीब परिवार की किशोरी घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात वह काम निपटाकर अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में अकेला देखकर पड़ोस में रहने वाले इश्तियाक (26) ने उसे रोक लिया और दुष्कर्म किया।
ALSO READ: UP: बलिया में 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारी ने बताया कि इश्तियाक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पाठक ने कहा कि मामले की जांच जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी