ग्रेटर नोएडा रहा देश के सबसे प्रदूषित शहरों में, AQI 404 दर्ज

गुरुवार, 18 मार्च 2021 (14:28 IST)
नोएडा। ग्रेटर नोएडा गुरुवार को देश के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक रहा। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 404 दर्ज किया गया। इसके अलावा गाजियाबाद और नोएडा में भी प्रदूषण का स्तर काफी अधिक रहा।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार गुरुवार को ग्रेटर नोएडा की एक्यूआई 404 दर्ज की गई। गाजियाबाद की एक्यूआई 382, नोएडा की 344, फरीदाबाद की 330, नई दिल्ली की 308 तथा गुरुग्राम की एक्यूआई 312 दर्ज की गई।

ALSO READ: गंगा में प्लास्टिक प्रदूषण के अध्ययन के लिए मॉडल विकसित कर रहे वैज्ञानिक
 
ऐप के अनुसार आगरा की एक्यूआई 320, बागपत की 344, बल्लभगढ़ की 359, भिवानी की 185, लखनऊ की 337, मेरठ की 370, मुरादाबाद की 357, मुजफ्फरनगर की 320, पानीपत की 289, सोनीपत की एक्यूआई 311 दर्ज की गई। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी