दूल्हे की अजीबो-गरीब डिमांड, दुल्हन को घटाना पड़ा वजन

रविवार, 29 मई 2022 (22:16 IST)
गुजरात के एक दूल्हे ने बिहार की दुल्हन से अजीबोगरीब डिमांड की, जो चर्चा का विषय बनी हुई है। पटना के राजेंद्र नगर निवासी 25 वर्षीय युवती की शादी गुजरात के एक बड़े व्यवसायी के घर में तय हुई है।

लड़की को देखते ही लड़के ने मोटापे की वजह बताते हुए रिश्ते को ठुकरा दिया। लड़की की हाइट 4.11 फुट है, लेकिन वजन 74 किलो था। लड़के की मां ने शादी से इंकार कर दिया।

काफी सोचने के बाद अगर लड़के की मां मान गई तो एक शर्त रखी, अगर वजन कम हुआ तो दोनों की शादी हो सकती है। लड़की ने हार नहीं मानी और इसे एक चुनौती के रूप में लिया।

लड़की डायटीशियन के पास गई और डाइट चार्ट बनाने के साथ-साथ वर्कआउट करने लगी। दुल्हन ने सिर्फ 70 दिनों में 12 किलो वजन कम किया। इसके बाद सगाई हुई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी