रमन सिंह बोले- छत्तीसगढ़ अय्याशी अड्डा नहीं, CM भूपेश राज्य के पैसों से विधायकों को खिला रहे हैं दारू-मुर्गा

Webdunia
मंगलवार, 30 अगस्त 2022 (22:42 IST)
रायपुर। झारखंड में सरकार गिरने के डर से यूपीए के 31 विधायकों समेत 41 नेता कांग्रेस नीत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। विधायकों ऑलीशान मेफेयर रिसॉर्ट में रोका गया है। झारखंड के विधायकों को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश सिंह पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्‍वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है, जो छत्तीसगढ़ियों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला रहे हैं। असम, हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायको का डेरा, इन अनैतिक कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी आपको कभी माफ नहीं करेगी।

रमन सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें झारखंड के विधायक सरकारी गाड़ी में जाते दिखाई दे रहे हैं। इन विधायकों में 9 विधायक झामुमो के हैं, जबकि 12 विधायक कांग्रेस के हैं। राज्य में बहुमत के लिए 41 विधायकों की जरूरत होती है। भाजपा के राज्य में 26 विधायक हैं।
<

भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए!

छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है, जो छत्तीसगढ़ियों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला रहे हैं।

असम, हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायको का डेरा, इन अनैतिक कार्यों के लिए
छत्तीसगढ़ महतारी आपको कभी माफ नहीं करेगी। pic.twitter.com/rBxQl51esd

— Dr Raman Singh (@drramansingh) August 30, 2022 >

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख