बिहार में छठ पूजा का भोजन बनाते मकान में लगी भीषण आग, 25 लोग झुलसे

शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (12:10 IST)
औरंगाबाद (बिहार)। बिहार के औरंगाबाद जिले में शनिवार तड़के एक मकान में भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोग झुलस गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब मकान मालिक अनिल गोस्वामी का परिवार देर रात करीब 2.30 बजे छठ पूजा के लिए भोजन पका रहा था।
 
उन्होंने बताया कि अग्निशमन गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया, लेकिन रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से आग फैल चुकी थी। अधिकारियों के मुताबिक घायलों का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी